Breaking News

सांसद संगीता बलवंत का नाम स्‍कार्पियो पर लिखकर करते थे शराब की तस्‍करी, भाजपा नेता अवधेश बलवंत ने कोतवाली में दी तहरीर  

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत के पति ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा कि, प्रार्थी की पत्नी डा० संगीता बलवन्त उ० प्र० से वर्तमान में राज्य सभा की सांसद है आज दिनांक 22-01-2026 को शोसल मिडिया के माध्यम से पता चला है कि काले रंग की स्कार्पियो (N) वाहन जिसका नम्बर UP 61BQ 9062 है बिहार के जिला – कैमूर के थाना मोहनिया अंतर्गत लुरपूरवा गांव के समीय 277 लीटर शराब के साथ पकड़ी गयी है इस वाहन पर प्रार्थी की पत्नी डा० संगीता बलवत्त के नाम का स्टीकर पीछे वाले सीसे पर लगा था एवं आगे B.J.P. का झण्डा । इस कुकृत्य से प्रार्थी एवं प्रार्थी की पत्नी कोई लेना देना नहीं है, उपरोक्त वाहन के स्वामी ने स्टीकर लगाकर प्रार्थी की पत्नी के नाम को धुमिल एवं नाम का दुरुपयोग किया है जिससे प्रार्थी की पत्नी के मान-सम्मान की हानि हुई है। राज्यसभा सांसद के पति ने उपरोक्त वाहन के स्वामी पर उचित कार्यवाही करने की मांग किए हैं । थानाध्यक्ष ने मामले में गंभीरता बरतते हुए विधि सम्मत कारवाई की बात कही है।

Image 1 Image 2

Check Also

नंदगंज बाजार में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, स्कूली बच्चों में दहशत

गाजीपुर। नंदगंज बाजार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों आवारा कुत्तों की बढ़ती …