गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वाधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पुरोधा जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम और विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जनेश्वर मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और देश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाह सरकार को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया ।गोष्ठी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी और पूंजीपरस्त नीतियों के चलते देश आज क्रांति के मुहाने पर खड़ा है। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को महान नेता बताते हुए समाजवादी आंदोलन का प्रमुख स्तंभ बताया और कहा कि वह समाजवाद के पुरोधा थे। उन्होंने समाजवादी की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि जब तक समाज में गैरबराबरी रहेगी समाजवाद प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों से आजिज है, संविधान की मूलभूत भावनाओं और लोकतंत्र की मर्यादा पर लगातार हमले हो रहे हैं, भाजपा सरकार के बुलडोजर तले आम आवाम के सपने लगातार रौंदे जा रहे हैं, ऐसे दौर में आज पूरा मूल्क जनेश्वर जी को बड़ी शिद्दत के साथ याद कर रहा है कि काश आज जनेश्वर जी होते तो देश की तानाशाही हुकूमत के खिलाफ मजबूत नेतृत्व प्रदान कर इस जुल्मी सरकार से मुक्ति दिलाते। उन्होंने कहा कि जनेश्वर जी व्यक्तित्व विराट था। वह सरलता और सादगी के प्रतीक थे,कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी उनके अंदर बनावट, अहम् लेशमात्र नहीं था। उन्होंने कहा कि आंदोलन और संघर्ष जनेश्वर जी के मूल मंत्र थे। वह सामाजिक और राजनीतिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के पुरजोर पैरोकार थे।पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने जनेश्वर जी को राजनीतिक संत बताते हुए व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि डॉ. लोहिया ने जनेश्वर जी के बारे में कहा था कि उनके जैसा एक भी नेता अगर देश में रहेगा तो तानाशाही ताकत कभी भी अपना सर नहीं उठा सकती। वह संघर्ष और सत्य के प्रतीक थे। वह आजीवन बाह्य आडम्बर, अस्पृश्यता के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम में डॉ नन्हकू यादव,खेलन यादव, शिवशंकर यादव,विजय शंकर चौरसिया, सदानंद यादव,अरूण कुमार श्रीवास्तव, विजय शंकर यादव, उमाशंकर यादव पथिक, सुनील यादव, गोवर्धन यादव,पंकज यादव, अभिषेक कुशवाहा, आत्मा यादव,विंध्याचल यादव ,राजनारायन यादव,बैजू यादव,चन्द्रेश्वर यादव,विभा पाल, कन्हैया यादव, जयराम भारती, आजाद राय,सीताराम भारती,संतोष यादव,संतोष यादव,निजामुद्दीन खां, विरेन्द्र यादव,, रामाशीष यादव, जयराम भारती, गोपाल पासी,नीरज यादव,आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….