Breaking News

गाजीपुर: सत्यदेव डिग्री कॉलेज में मना त्रिवेणी संगम, मां सरस्वती पूजन, बसंत उत्सव और नेताजी जी की मनायी गयी जयंती

गाजीपुर। कठवामोड़- गाजीपुर मार्ग पर बोरसिया गांव स्थित प्रतिष्ठित संस्थान सत्यदेव डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महाविद्यालय परिसर में मां सरस्वती पूजन, बसंत पंचमी और ‘आजाद हिन्द फौज’ के प्रणेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एक साथ गरिमामय तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर किया। कालेज के प्रबंध निदेशक ने कहा कि आज का दिन राष्ट्रभक्ति, ज्ञान और नवचेतना का प्रतीक है। जहां मां सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी हमारे जीवन में विवेक, कला और सृजनात्मकता का संचार करते हैं, वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन हमें अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को भी आत्मसात करना चाहिए। नेताजी का अनुशासन और नेतृत्व क्षमता आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। महाविद्यालय के निदेशक अमित रघुवंशी ने कहा कि सत्यदेव डिग्री कॉलेज का यह प्रयास रहा है कि छात्र-छात्रा न केवल किताबों से सीखें, बल्कि भारतीय संस्कृति और महान नायकों के बलिदान से भी प्रेरणा लें। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने ज्ञान और राष्ट्रभक्ति की इस ऊर्जा को जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, नवनीत वर्मा, डॉ. अरविन्द राय, डॉ. मनीष कुमार पाण्डेय, रवींद्र यादव, मोती नारायण वर्मा, डॉ. आलोक कुशवाहा, रश्मि सिंह, डॉ. समरीन फैज, शैलेन्द्र शाश्वत, स्नेहा श्रीवास्तव के अलावा समस्त शिक्षेत्तरकर्मी उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …