Breaking News

गाजीपुर: जल निगम की पाइप लि‍केज होने से सड़कों पर बह रहा है हजारो लीटर पानी

गाजीपुर। देवकली ब्‍लाक के रामपुर माझां बाजार मे थाना व प्राथमिक विद्यालय मार्ग पर जल निगम की पाइप लिकेज होने से सप्लाई चालू होते ही मार्ग पर पानी बहने लगता हॆ जिससे मार्ग पर कीचङ युक्त पानी इकठ्ठा होता रहता हॆ तथा सप्लाई बन्द होते ही कीचङ युक्त पानी पाइप के सहारे उपभोक्ताओं के घर पहुंच जाता हॆ उसी दुषित पेयजल को आम नागरिक पेयजल के रूप मे उपयोग करते हॆ। रामपुर माझां के समाज सेवी  कार्यकर्ता डा० सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने बताया इस संबध मे क ई बार जल निगम के जेई से शिकायत किया गया आश्वासन दिया गया गया शीघ्र लिकेज ठीक कर दिया जायेगा परन्तु दिया गया आश्वासन कोरा कागज साबित हो रहा हॆ।दुषित पेयजल उपयोग करने से पेट से संबधित रोगों से आम नागरिक परेशान हॆ परन्तु जल निगम के कान पर जूं नही रेंग रही हॆ।शीघ्र जल निगम की लिकेज पाइप की मरम्मत कराया जाय ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Image 1 Image 2

Check Also

रमजान, ईद उल फितर एवं चैत नवरात्रि/रामनवमी का त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्‍पन्‍न

गाजीपुर! रमजान, ईद उल फितर एवं चैत नवरात्रि/रामनवमी का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराये जाने के …