Breaking News

एमजेआरपी स्‍कूल गाजीपुर के सफल छात्र-छात्राओ को प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने किया सम्‍मानित

गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें महात्मा ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम (रौज़ा), गाज़ीपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परचम लहराया।विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के उपलक्ष्य में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा जी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ लगन का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।वहीं विद्यालय के मैनेजर राजेश कुशवाहा जी एवं प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा जी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्रों ने क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। विद्यालय सदैव उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरता है, जिससे उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दिव्यान्श मौर्य ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सारा फातिमा ने 96.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकित अग्रहरी एवं हर्ष सिंह ने 96.4% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 34 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की।कार्यक्रम का संचालन उप-प्रधानाचार्य राकेश पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक कक्षा प्रभारी हरि सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ शिक्षक दिनकर सिंह, सुरेश प्रसाद चौरसिया, संजीव अग्रहरी एवं वसंत शर्मा सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने इस सफलता को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …