Breaking News

सनबीम स्कूल गाजीपुर में प्रोत्साहन कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्‍मानित         

गाजीपुर। सनबीम गाजीपुर के प्रांगण में आज दिनांक 17.04.2026 को सत्र 2025-26 के प्रतिभाशाली छात्रों को उनके अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य आनन्द मिश्रा जी गेस्ट आफ आनर सहजानन्द के प्रधानाचार्य विजय कुमार राय जी विशिष्ट अतिथि मे हमारे  सभी अभिभावकगण जो बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आए हुए थे। उनका स्वागत एवं अभिनन्दन विद्यालय के चेयरमैन के पी सिंह जी वाइस चेयरमैन शोभा सिंह निदेशक नवीन सिंह प्रवीण सिंह स्मिता सिंह और प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी ने किया कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय की प्रधानाचार्या के द्वारा विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। उसके बाद कक्षा एक और दो के बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि, गेस्ट आफ आॅनर, विद्यालय के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन निदेशक के द्वारा प्रथम रैक द्वितीय रैंक के बच्चों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम में ग्रैण्ड मास्टर अवार्ड, स्कालरशिप, प्रथम रैंकर, द्वितीय रैकर, और तृतीय रैंकर, सुपर ल्यूमिनरी अवार्ड, आल राउंडर अवार्ड, पैरलर करिकुलम, स्पोर्ट्स, जनरल प्रोफिसिएन्सि तथा मोस्ट एफेक्टिव कम्यूनिकेशन अवार्ड मुख्य रूप से दिया गया। यह बताते हुए अत्यन्त खुशी हो रही है कि सनबीम स्कूल, गाजीपुर शिक्षा की एक नई मिसाल पेश करता हुआ जिले को शिक्षा ही नही अपितु कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रसर एवं विकासोन्नोमुखी बनाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम को देख अत्यन्त भाव.विभोर हुए और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर उन्होंने अपार हर्ष व्यक्त किए। छात्रों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी द्वारा धन्यवाद प्रस्तावित हुआ। तत्पश्चात् राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …