Breaking News

गाजीपुर: पिकअप ने दो बाइकों में मारी टक्‍कर, तीन घायल

गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के गाजीपुर वाराणसी फोरलेन हाइवे देवकली कट पर सुबह 8 बजे के लगभग नंदगंज की ओर से सीमेन्ट लदी पीकअप ने कट के अगल बगल दो मोटरसाकिल में टक्कर मार दी जिससे देवकली निवासी विजयशंकर राम उम्र 50 वर्ष, रामप्रवेश मौर्य उम्र 7 वर्ष व डा० धर्मेन्द्र मौर्य घायल हो गये। प्राप्त सूचना के अनुसार कट पर विजयशंकर व  डा०धर्मेन्द्र अपने बच्चे रामप्रवेश को सोन्हुली पब्लिक स्कूल मे छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तेज  रफ्तार से सीमेन्ट लदी पीकप ने दोनों मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों मोरसाइकिल की डिग्गी टूट गयी तथा सवार गिर पड़े। पीकअप डिवाइडर से टकरा कर रूक गयी। मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग घायल हो गये। बताते चले कि देवकली बाजार मे फोरलेन हाइवे पर सर्विस लेन न होने से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। सर्विस लेन नाली निर्माण के लिए बाजार के लोगों ने काफी प्रयास किया परन्तु एनएचआई द्वारा आश्वासन दिये जाने के बावजूद नही बनाया गया जिसका खामियाजा गांव व आस पास के लोगो को भुगतना पड़ता है। विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आज गाजीपुर के जगदीशपुरम स्थित  एमजेआरपी पब्लिक …