Breaking News

स्काउट गाइड का प्रशिक्षण विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को करता है विकसित: डॉ प्रीति सिंह

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाँधीपुरम बोरसिया में आयोजित स्काउट-गाइड विशेष कैंप में विद्यार्थियों का उत्साह और सहभागिता देखने लायक रही। इस विशेष कैंप में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न टोली बनाकर अपनी रचनात्मकता, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान सदाबहार टोली, मीरा बाई टोली, गांधी टोली, सरोजिनी नायडू टोली तथा रानी लक्ष्मीबाई टोली ने विशेष थीम के आधार पर अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। प्रत्येक टोली ने न केवल अपने विचारों और कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. प्रीति सिंह ने स्वयं कैंप का अवलोकन किया। उन्होंने सभी टोली के कार्यों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को विकसित करते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियाँ जीवन कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कुल मिलाकर यह विशेष कैंप विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ, जिसने उनमें टीमवर्क, सृजनशीलता और सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में सभी संस्थाओं के प्रधानाचार्य डॉक्टर तेज प्रताप सिंह चंद्रसेन तिवारी डॉ राजकुमार त्यागी इंजीनियर सुनील यादव कार्यक्रम के समापन स्काउटिंग के सम्मानित प्रशिक्षकों एवं नवनीत कुमार वर्मा जी के दीक्षा देने के उपरांत  किया गया शिक्षा संकाय के श्रीमती स्मिता सहाय अरविंद कुमार यादव सोनाली शैलेंद्र कुमार दिलीप कुमार एवं नेहा आदि उपस्थित रहे

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आज गाजीपुर के जगदीशपुरम स्थित  एमजेआरपी पब्लिक …