Breaking News

लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित टैलेंट हंट एग्जाम 2025 का परिणाम घोषित, ई. अजय यादव ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित लालसा टैलेंट हंट एग्जाम 2025 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।संस्था के चेयरमैन अजय कुमार यादव ने बताया कि यह टैलेंट हंट प्रोग्राम फरवरी माह में आयोजित किया गया था, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में 1000 से अधिक बालक-बालिकाओं ने आवेदन कर परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 25 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि शेष सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र (Participation Certificate) देकर सम्मानित किया गया, ताकि उनका मनोबल बना रहे और वे आगे भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित हों।कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रथम स्थान – अभिनव राव पुत्र स्व. अमरेंद्र राव (एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, बहारियाबाद) को लैपटॉप, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु प्रजापति पुत्र माणिक राज प्रजापति (शहीद चंद्रशेखर इंटर कॉलेज, बघई ) को  टेबलेट , तथा तृतीय स्थान प्रिंस कुमार पुत्र श्याम सुंदर राम (बैजल बघेल इंटर कॉलेज, मिर्जापुर) को साइकिल एवं 4 से 25 तक के रैंक धारक विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि लालसा टैलेंट हंट एग्जाम का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य है कि हर वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपयोगी वस्तुएँ जैसे टैबलेट, लैपटॉप, साइकिल तथा विद्यालय आने-जाने के लिए बालक-बालिकाओं को स्कूटी आदि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग किया जाए।कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने यह भी घोषणा की कि लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। संस्था में नर्सरी से कक्षा 12 तक सीबीएसई विद्यालय, तथा साथ-साथ पॉलीटेक्निक, डी.फार्मा, बी.फार्मा, बी.एड. एवं बीटीसी सहित विभिन्न कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं और संस्था द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि टैलेंट हंट एग्जाम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों या उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा संस्था के किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने पर विशेष रियायत प्रदान की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …