Breaking News

गाजीपुर: स्वामी विवेकानन्द स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

गाजीपुर। तुलसी सागर, प्रभात नगर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानन्द स्कूल में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने Summer Day colouring activity की। कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों ने “Save Tree — Save Earth”  थीम पर पोस्टर बनाए। कक्षा 3 से 5 के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर कविता पाठ किया तथा कक्षा 6 से 10 के बच्चों ने जागरूकता पोस्टर बनाए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा ने कहा कि “पृथ्वी को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। पेड़ लगाना, पानी बचाना और प्लास्टिक का कम उपयोग करना — यही पृथ्वी दिवस का असली संदेश है।” कार्यक्रम की co-curricular incharge  ज्योति विश्वकर्मा, प्रशासनिक incharge – शबनम बानो, प्रार्थना सभा incharge दुर्गावती बलवंत एवं notice board incharge अभा श्रीवास्तव के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …