Breaking News

गाजीपुर: डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल गांधीनगर में धूमधाम के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस

गाजीपुर। डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल गांधीनगर में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पृथ्वी संरक्षण की शपथ के साथ हुई, जिसमें सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए “3R” अर्थात Recycle, Reuse और Reduce के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने दैनिक जीवन में इन तीन बातों को अपनाएं, तो पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा कई रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। केजी कक्षा के बच्चों ने “ग्रीन अर्थ” विषय पर सुंदर चित्र बनाए। कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता से जुड़े आकर्षक बैज तैयार किए। कक्षा 4 से 6 के बच्चों ने प्लास्टिक की बोतलों से पशु आकार के प्लांटर बनाए। कक्षा 7 और 8 के विद्यार्थियों ने “प्लांट एडॉप्शन” गतिविधि में भाग लेते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “Our Power, Our Planet” रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि पृथ्वी को बचाने की शक्ति हम सभी के पास है और छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …