Breaking News

गाजीपुर: 25, 26 व 27 अप्रैल को होगी होमगार्ड परीक्षा-2025, बोलें डीएम- गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ होगी सख्‍त कार्रवाई    

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थित में पुलिस लाइन सभागार में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित की गई तथा परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। लिखित परीक्षा 25 अप्रैल 2026, 26 अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03 बजे से सायं 05 बजे तक संपन्न होगी। जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर धूप से बचाव हेतु पंडाल व पेयजल की सहित समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परीक्षा के प्रति पाली में 4512 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक केंद्र व्यवस्थापकों एवं परीक्षा सहायकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। बैठक के दौरान गोपनीय सामग्री के परिवहन आदि के संबंध में सावधानियां, बायोमेट्रिक विधि, विभिन्न प्रपत्र इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें तथा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थियों से यह सुनिश्चित कर लेंगे कि दी गई ओएमआर तथा प्रश्नपत्र का क्रमांक एक ही हो। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, एस पी सिटी राकेश मिश्रा, समस्त सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …