Breaking News

आदर्श इंटर कालेज, महुआबाग-गाजीपुर के छात्र राजवीर तिवारी ने यूपी में छठवां स्‍थान प्राप्‍त कर जिले का नाम किया रोशन

गाजीपुर। आदर्श इंटर कालेज, महुआबाग के छात्र राजवीर तिवारी ने यूपी बोर्ड के हाईस्‍कूल की परीक्षा में 96.83 अंक प्राप्‍त कर प्रदेश में छंठवां स्‍थान और ओम हरिओम इंटर कालेज परमेठ की अनामिका गुप्‍ता ने 96.17 अंक प्राप्‍त कर प्रदेश में दसवां स्‍थान प्राप्‍त किया है और जिले का नाम रोशन किया है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यूपी बोर्ड के हाईस्‍कूल परीक्षा में 66 हजार 337 परीक्षार्थियो ने रजिस्‍ट्रेशन कराया था, जिसमें से 60 हजार 508 परीक्षार्थियो ने बोर्ड की परीक्षा दी और 55 हजार 746 विद्यार्थियो ने परीक्षा में सफलता प्राप्‍त किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 71 हजार तीन परीक्षार्थियो ने रजिस्‍ट्रेशन कराया था जिसमें 65 हजार 340 परीक्षार्थियो ने परीक्षा दिये और 48 हजार 842 परीक्षार्थियो ने सफलता प्राप्‍त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गन्‍धर्व म्‍यूजिक एकेडमी गाजीपुर का लोक संगीत कार्यशाला सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में 3 दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन तुलसी …