Breaking News

गाजीपुर: बदलते मौसम और धूल से बचाव जरूरी, मास्क पहनने की अपील—डॉ.पंकज कुमार

गाज़ीपुर।नंदगंज स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने गुरुवार को लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और बढ़ती धूल-धक्कड़ के कारण लोगों में सर्दी, नाक जाम और सांस संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सभी को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।डॉ. पंकज कुमार ने लोगों को सलाह दी कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और घर से बाहर निकलते समय मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। खासतौर पर बच्चों को धूल भरे वातावरण से दूर रखने और उन्हें मास्क पहनाने पर जोर दिया गया।उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हों, तो उसे नजरअंदाज न करते हुए तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।अंत में उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत करें, ताकि बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

Image 1 Image 2

Check Also

गन्‍धर्व म्‍यूजिक एकेडमी गाजीपुर का लोक संगीत कार्यशाला सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में 3 दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन तुलसी …