Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में रिसर्च एक्सिलेन्स अवॉर्ड समारोह में 25 शिक्षक सम्मानित

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शुक्रवार को रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा “रिसर्च एक्सिलेन्स अवॉर्ड समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संस्थान के चेयरमैन इंजीनियर अंकित मौर्य ने शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।इस अवसर पर चेयरमैन इ. अंकित मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में रिसर्च और इनोवेशन विज्ञान, तकनीकी तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र के अत्यंत महत्वपूर्ण चरण हैं। उन्होंने कहा कि नई खोजें और अनुसंधान न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार का मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय भी अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की वित्त पोषित योजनाएं संचालित कर रहा है, जिससे शिक्षकों और शोधकर्ताओं को प्रोत्साहन मिल रहा है। वाइस चेयरमैन डॉ अमित मौर्या ने कहा कि संस्थान हमेशा शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अशोका इंस्टीट्यूट अब प्रोन्नति में अनुसंधान व नवाचार को वरीयता देगा। कार्यक्रम में डायरेक्टरअशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान शिक्षकों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में डॉ. फरहान अहमद (समन्वयक, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ) ने अशोका के विभिन्न विभागों चार रहे शोध कार्यों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। डीन एकेडमिक प्रो. एस.के. शर्मा ने कहा कि अशोका के 25 शिक्षकों को मिला यह सम्मान अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि रिसर्च एवं इनोवेशन का कार्य आत्मविकास और ज्ञान के विस्तार के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह, डीन (सीएसई) डॉ. एल.एस. मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापनडॉ. चारु अग्रवाल ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …