Breaking News

नगरपालिका जमानियां के अध्‍यक्ष ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत नगर क्षेत्र के दुरहिया स्थित कर्बला पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता  ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा बल्कि मां के प्रति सम्मान भी व्यक्त होगा। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं. ये हमें ऑक्सीजन, छाया और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं. इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार,कर निरीक्षक विजयशकंर  राय,स्टोर लिपिक सत्येन्द्र कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पांडेय ,मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारी आदि लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी …