लखनऊ। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव दिन में बीजेपी के खिलाफ बोलते हैं, जबकि रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुलदस्ता भेंट करते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि रामगोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा था, जिसमें परिवार को जेल न भेजने और सुरक्षा देने की बात कही गई थी। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने भी इस पर समर्थन जताया था कि ‘जो कमजोर होगा, वह टूट जाएगा.’ उन्होंने फिर दोहराया कि लोग उनके अखिलेश पर हमलों की बात करते हैं, लेकिन ‘उन्होंने तो हमें तलाक दे दिया.’ अंत में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तक अखिलेश यादव एसी में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे या सोकर उठकर ट्वीट करेंगे, तब तक वह चार जिलों का दौरा कर चुके होंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….