Breaking News

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर में “इनोवेटिभ इन्विक्ट्स-2026” के प्रथम दिवस का भव्य आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में आज “इनोवेटिभ इन्विक्ट्स-2026” का प्रथम दिवस पर प्री-नर्सरी और नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए उत्साह, उमंग और रचनात्मकता से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने अपनी मासूम मुस्कान, जोश और प्रतिभा से पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर डॉ. प्रीति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि प्रिंसिपल चंद्रसेन तिवारी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का सफल संचालन सीसीए हेड  प्रतिमा सिंह द्वारा किया गया, जिनकी प्रभावशाली एंकरिंग ने पूरे आयोजन को आकर्षक और अनुशासित बनाए रखा।आज प्री-नर्सरी वर्ग के लिए “टार्गेट बलुन” और “ रेनी डे ” गतिविधियों का आयोजन किया गया, जबकि नर्सरी वर्ग के विद्यार्थियों ने “जम्प एंड हिट” तथा “स्पॉट एंड पेस्ट” में भाग लेकर अपनी फुर्ती, एकाग्रता और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। इन मनोरंजक गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने सभी का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि ये उनमें आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति-क्षमता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने नन्हे प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।प्रिंसिपल चंद्रसेन तिवारी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर सानंद सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो 30 और 31 जुलाई को भी कक्षा एलकेजी और यूकेजी के लिए जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मैनेजर मैडम और प्रिंसिपल सर द्वारा मेडल प्रदान किए गए। सम्मान प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा वातावरण तालियों की गूंज से भर गया। प्रथम दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों विशेष रूप से माता का सहभागिता भी सफलता, प्रेरक और यादगार का सूचक रहा। उक्त अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार ,अमित सिंह, प्रियंका राय, जानकी गुप्ता, अर्चना पांडे, शुभम आर्याआदि उपस्थित थे। निर्णायक का कार्य शिक्षिका ऋतंभरा श्रीवास्तव ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू में नयी चाल की हिन्‍दी विषयक अंर्तराष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी का हुआ शुभारंभ

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग एवं अंतर सांस्कृतिक अध्ययन केन्द्र के संयुक्त तत्त्वावधान …