वाराणसी। “मुख्यमंत्री -उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना” के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड हल्द्वानी नैनीताल द्वारा आयोजित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आज दिनांक 3/ 8 /2026 से काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शुभारंभ हो चुका है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ संदीप पोखरिया, डॉ रंजन कुमार सिंह(डीन स्टूडेंट), अशोक कुमार शर्मा ,सहायक कुलसचिव (सामान्य प्रशासन) डॉ विनोद कुमार (आई.आई.टी.विभाग) द्वारा विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम एवं गतिविधियों के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। डॉ रंजन कुमार सिंह(डीन स्टूडेंट) ने अपना विशिष्ट वक्तव्य रखते हुए विश्वविद्यालय के स्थापना से लेकर वर्तमान की स्थिति से अवगत कराया, उन्होंने महामना मदनमोहन मालवीय जी, एनी बेसेंट, दरभंगा के राजा के विश्वविद्यालयी उन्नति में अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें इसकी नींव का स्तंभ बताया। आगे उन्होंने कहा यह विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक महान परिकल्पना का साकार रूप है। विशाल परिसर, उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, शोध गतिविधियों तथा सांस्कृतिक विरासत के कारण यह देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है। यहाँ कला, विज्ञान, चिकित्सा, कृषि, संस्कृत, प्रौद्योगिकी, विधि एवं सामाजिक विज्ञान सहित अनेक विषयों की उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय ज्ञान, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा के अपने मूल आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए भारत की उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने का अतुलनीय प्रयास कर रहा है। अशोक कुमार शर्मा, सहायक कुलसचिव सामान्य प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय की प्रशासनिक कार्यों एवं विश्वविद्यालय संबंधी अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापित डॉ अजीत कुमार सैनी ,(नोडल शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम) द्वारा किया गया। दोपहर में शैक्षिक भ्रमण की टीम द्वारा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में विजिट किया गया । प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष,पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग, एवं उनके विभाग के आचार्यो द्वारा शैक्षिक भ्रमण के सभी प्राध्यापकों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने से अवगत कराते हुए उसकी प्रगति आख्या से रूबरू कराया। इस दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शोधार्थी, विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। तत्पश्चात केंद्रीय ग्रंथालय का भ्रमण किया गया एवं दिनांत में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए गए।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….