Breaking News

गाज़ीपुर में नए ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने संभाला कार्यभार, व्यापारियों ने किया स्वागत

गाज़ीपुर। जनपद में मंगलवार को रजत कुमार पांडेय ने ड्रग इंस्पेक्टर के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने के साथ ही पिछले माह से रिक्त चल रहे इस महत्वपूर्ण पद पर नियमित नियुक्ति हो गई है। गौरतलब है कि पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार मौर्या का पिछले माह स्थानांतरण हो गया था, जिसके कारण यह पद रिक्त था। पद रिक्त होने से दवा कारोबार से जुड़े कई प्रशासनिक कार्यों के संचालन में कठिनाइयों की आशंका बनी हुई थी। अब नए ड्रग इंस्पेक्टर के कार्यभार ग्रहण करने से विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी, गाज़ीपुर के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए आशा व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में दवा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा तथा विभाग और दवा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित, दवा गुणवत्ता की निगरानी और औषधि अधिनियम के प्रभावी अनुपालन में ड्रग इंस्पेक्टर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि रजत कुमार पांडेय के कार्यकाल में विभागीय कार्यों का सुचारु संचालन होगा और दवा व्यवसायियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना की जारी हुई गाइडलाइन, करें आवेदन

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने सूचित किया है कि संयुक्त कृषि निदेशक (बा०ओ०) उ०प्र०, कृषि …