Breaking News

मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में 10 बेड का विशेष डेंगू वार्ड स्थापित

गाजीपुर। गाजीपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव दौरान डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की संभावना को देखते हुए महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर में 10 शैय्याओं का विशेष डेंगू वार्ड स्थापित कर दिया गया है। वर्तमान में एक डेंगू मरीज का वार्ड में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में डेंगू की जांच, उपचार, आवश्यक दवाएं, जांच किट तथा अन्य सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। ओपीडी में आने वाले जिन मरीजों में डेंगू के लक्षण अथवा संदेह पाया जा रहा है, उनकी तत्काल आवश्यक जांच कराई जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार भर्ती कर उपचार भी सुनिश्चित किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन डेंगू एवं मलेरिया से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के साथ पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। प्रधानाचार्य ने जनपदवासियों से अपील है कि अपने घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बांह के कपड़े पहनें, मच्छरदानी अथवा मच्छररोधी साधनों का प्रयोग करें तथा तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों के पीछे दर्द या शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र अथवा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय परामर्श लें।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना की जारी हुई गाइडलाइन, करें आवेदन

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने सूचित किया है कि संयुक्त कृषि निदेशक (बा०ओ०) उ०प्र०, कृषि …