Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सेनी ने नशा‍ मुक्ति अभियान का किया शुभारंभ

लखनऊ। भारत सरकार एवं जन भवन उत्तर प्रदेश की प्रेरणा से लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० जयप्रकाश सैनी जी के नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति अभियान को और सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए तथा विश्वविद्यालय एवं समाज को नशा मुक्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए इस संबंध में विभिन्न पोस्टर जारी करके इसके दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा  नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० अमिता कनौजिया, कुलसचिव डॉ० भावना मिश्रा, चीफ प्रोवोस्ट प्रो०आशीष अवस्थी, डायरेक्टर सांस्कृतिकी  प्रो० अंचल श्रीवास्तव, प्रो० विनोद सिंह, प्रो० गीतांजलि मिश्रा, प्रो० मुकुल श्रीवास्तव एवं आरोग्य भवन टीम आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना की जारी हुई गाइडलाइन, करें आवेदन

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने सूचित किया है कि संयुक्त कृषि निदेशक (बा०ओ०) उ०प्र०, कृषि …