गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने सूचित किया है कि संयुक्त कृषि निदेशक (बा०ओ०) उ०प्र०, कृषि भवन, लखनऊ द्वारा जनपद में संचालित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जनपद में 01 नये बायो इनपुट रिसोर्स सेन्टर की स्थापना की जानी है। प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाने के लिए, पशु और पौधे आधारित प्राकृतिक खेती (एन०एफ०) बायो इनपुट तैयार करने के लिए पशुधन और पौधों तक पहुंच आवश्यक है। इसलिए एन०एम०एन०एफ० क्लस्टरों में एन०एफ० बायो इनपुट के स्थानीय उत्पादन और उपलब्धता का समर्थन करने के लिए जनपद में उद्यम मॉडल में, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत बायो इनपुट रिसोर्स सेन्टर स्थापित किये जायेंगे। बायो इनपुट सेन्टर उद्यमियों के चयन मापदंड निर्धारित किये गये है। जिसमें बीआरसी केन्द्र पर तैयार किये गये जैविक मिश्रण (घनजीवामृत, जीवामृत, दशपर्णी आदि) की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्टोरेज कैन, रैक, रेफ्रीजरेटर गाय के मूत्र को इकट्ठा करने का संयंत्र/पात्र, किडवन चेम्बर तथा रख रखाव के लिए बड़े स्टोरेज की सुविधा बी०आर०सी० स्वंय अपने-अपने केन्द्र पर विकसित करेंगे। उद्यमी /समूह/ संस्था को प्राकृतिक कृषि का अभ्यास करने वाला किसान होना चाहिए अथवा उसके सदस्यों को प्राकृतिक कृषि का पूर्व अनुभव होना चाहिए। बायो रिसोर्स सेन्टर (बी०आर०सी०) जैविक मिश्रण (घनजीवामृत, जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी आदि) के प्रयोग की विधि में क्लस्टर अथवा प्राकृतिक खेती के इच्छुक कृषकों को आवश्यकतानुसार सहयोग भी प्रदान करेगा। उन्होने जनपद के समस्त एफ०पी०ओ० /उद्यमी / अन्य संस्थाओं से अपील है कि आप उपरोक्त चयन मापदंडों के अनुसार अपना आवेदन अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में दिनांक 08.08.2026 तक किसी भी कार्यदिवस में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिससे कि आपका चयन नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत बायो इनपुट रिसोर्स सेन्टर के रूप में की जा सके।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….