Breaking News

गाजीपुर: कबड्डी प्रतियोगिता में सोनाडीह की टीम विजयी

गाजीपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क सियावाँ परिसर मे कबड्डी प्रतियोगिता  आयोजित किया गया फाइनल मुकाबला बुधवार को सोनाडीह (बलिया) व  मेजबान टीम सियावाँ के बीच खेला गया।  सोनाडीह की टीम ने मेजबान टीम को हराकर शील्ड जीत लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल ने शील्ड तथा 5000 नगद व उप विजेता को  3000 नकद व ट्राफी दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हॆ, इससे भाई चारे का वातावरण पेदा होता हॆ। कबड्डी भारत का प्राचीन खेल हॆ।इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान श्रीकांत सिंह,दीलीप सिंह,पंकज सिंह,प्रदीप सिंह,नंदकिशोर राम,सिपाही गिरी,धवन,रूस्तम,मॊनू,गिरीश सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू ने शुरू किया राजघाट उत्खनन में प्राप्त मानव कंकाल का ऐतिहासिक जेनेटिक अध्ययन

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने एक ऐसे महत्त्वपूर्ण अध्ययन की शुरुआत की है, जिससे काशी …