Breaking News

गाजीपुर: भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के शुरुआत में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू जी कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्रवादी विचारों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह जी मूल्यों पर आधारित राजनीति के प्रतीक थे। उनका त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि बाबू जी कल्याण सिंह  हिंदुत्व और सुशासन के पर्याय थे। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के लिए अपनी सत्ता का त्याग किया। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित रहा।जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा, प्रशासन और कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार किए। पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी भूमिका अतुलनीय है।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, राजन प्रजापति, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह, प्रमोद राय, दयाशंकर यादव, ऋषभ राय, गौरव श्रीवास्तव, शनि चौरसिया, नन्दू कुशवाहा, विनीत शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, मन्नू राजभर, सरदार रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

दैनिक आचरण और प्रशासनिक प्राथमिकताओं का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए पर्यावरण सुरक्षा- कुलपति जेपी सैनी

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर (Green Campus) के संकल्प को …