गाजीपुर। विधानसभा जंगीपुर के मलेठी और बंतरा में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता के आवाज को बंद करना चाहती है। जो हत्या, बलात्कार, बेरोजगारी, छात्रों की पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रहा है उनके ऊपर बर्बर लाठी चार्ज, गोली चार्ज किया जा रहा है। तानाशाह और जुल्मी सरकार को समाजवादी विचारधारा के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे हम आप सभी से अपील करते हैं कि जिस सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में गरीबों को और गरीब और कमजोर करने का काम किया है उस सरकार को उखाड़ फेंकना है। विधायक जंगीपुर डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में किसानों को खाद, बिजली, पानी की व्यवस्था, छात्रों को पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। हम सब संकल्प लेते हैं कि 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ रमाशंकर राजभर उपाध्यक्ष मुन्नीलाल राजभर रविंद्र प्रताप यादव राजेंद्र यादव जितेंद्र चौहान, कन्हैया विश्वकर्मा, सुनील उपेंद्र विभापाल कंचन रावत पूजा गौतम सोनी राजभर प्रधान, मुरली प्रधान, बाढ़ु, मेवा प्रधान, चंचल राजभर,दुखी राजभर बुलंद राजभर जोगिंदर राजभर वीरेंद्र राजभर, प्रकाश राजभर ,फौजी राजभर होली राजभर प्रवेश राजभर श्याम लाल राजभर झूरी राजभर, संतु राजभर विनोद राजभर, रामप्रवेश राजभर, गणेश राजभर, शंकर राजभर, रामकुमार राजभर, पप्पू प्रधान, योगेंद्र, सोनू इत्यादि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता संतोष राजभर ने किया संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….