लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संकाय के IEEE विमेंस इन इंजीनियरिंग (WIE) एफीनिटी ग्रुप द्वारा “सिक्योरिंग दी फ्यूचर: साइबर सिक्योरिटी एंड कैरियर गाईडेंस” पर दो दिन की गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें आयुष कुमार, साइबर सिक्योरिटी ट्रेनर @ CSRBOX द्वारा साइबर अटैक के प्रभाव, उनसे बचाव और इस क्षेत्र में कैसे करियर बना सकते हैं इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष प्रो. एस. पी. सिंह द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा WIE ग्रुप के इनॉगरेशन सेरेमनी हुआ जिसमें वाई ग्रुप के सदस्य छात्रों के द्वारा इस ग्रुप के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में करियर बनाने और साइबर थ्रेट से बचने के उपाय से अवगत कराना था।यह कार्यक्रम IEEE ब्रांच काउंसलर डॉ. मनोज कुमार जैन एवं WIE ग्रुप के फैकल्टी एडवाइजर डॉ. गौरव गुप्ता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।गोष्ठी का समापन विद्यार्थियों को साइबर अटैक से बचने तथा इस क्षेत्र में अपने करियर को बनाने के मार्गदर्शन के साथ हुआ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….