लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने SWAYAM-NPTEL परीक्षा (जुलाई-दिसम्बर 2026) की अखिल भारतीय टॉपर्स सूची में स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में टॉप 1%, टॉप 2%, टॉप 5% तथा कोर्स टॉपर की श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय की SWAYAM-NPTEL SPOC प्रो. किरण लता डंगवाल ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को निरंतर SWAYAM-NPTEL पाठ्यक्रमों से जुड़ने एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस उपलब्धि में विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. विद्यानंद तिवारी ने भी Basics of Food and Nutrition पाठ्यक्रम में 94 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय टॉप 5% सूची में स्थान हासिल किया है। यह सफलता विश्वविद्यालय में डिजिटल शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण अधिगम एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….