Breaking News

गाजीपुर: जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- लेखपालों की ड्यूटी लगाकर खाद बीज का कराएं वितरण

गाजीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनता दर्शन के दौरान समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 05 साल से ऊपर के सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाए। लंबित वादों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ए.आर. कोऑपरेटिव के साथ समन्वय करते हुए लेखपालों की ड्यूटी लगाकर खाद तथा बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना न पड़े। सभी गोआश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु मूलभूत सुविधाएं – चारा, पानी, प्रकाश और चिकित्सा – हर हाल में उपलब्ध रहनी चाहिए। कहीं पर भी बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित न होने पाए। इस पर उपजिलाधिकारी स्वयं निगरानी रखें। कोहरे के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा हेतु वाराणसी-गोरखपुर एन.एच.-31, गाजीपुर-बारा-बक्सर मार्ग, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर कोहरे को देखते हुए प्रकाश, रिफ्लेक्टर आदि सुरक्षात्मक उपाय समय से पूरे कर लिए जाएं। सभी इंट्री पॉइंट्स पर संबंधित अधिशासी अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी आपसी समन्वय करते हुए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। कर्मचारियों के लंबित मानदेय के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी से संवाद कर शीघ्र निस्तारण कराया जाए।

Image 1

Check Also

गाजीपुर को शीघ्र मिलेगा 2600 मै.टन डीएपी का रैक- जिला कृषि अधिकारी

गाजीपुर! जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त कृषकों को अवगत कराया है कि जनपद …