Breaking News

गाजीपुर: महिलाओं के अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष करती रहीं सावि‍त्रीबाई फुले- राजेश कुशवाहा

गाजीपुर। भारत की पहली बालिका विद्यालय की संस्थापिका व पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्मदिन 3 जनवरी 2025 को महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मा0 राजेश कुशवाहा जी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके व्यक्त्वि व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्री बाई फूले एक भारतीय समाज सुधारक, कवयित्री और भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। सावित्री बाई फूले अपना जीवन एक मिशन की तरह व्यतीत किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन महिला अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने के दौरान उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। यही नहीं सावित्री बाई फूले महिलाओं और अछूतों के उत्थान और विधवा पुर्नविवाह के प्रति साकारात्मक पहल की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुदर्शन सिंह कुशवाहा , उप प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय, हरि कुशवाहा, संजीव अग्रहरी, अनिल कुशवाहा, संतोष मिश्रा, सरस्वती सिंह, राजनारायण कुशवाहा, अनुपमा वर्मा व अन्य शिक्षक व कर्मचारीगण तथा छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बसंत शर्मा ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …