Breaking News

10 फरवरी को हो सकती है सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से हो सकती है। इसी तरह रेडियो संवर्ग की सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा एवं दस्तावेजों की जांच आठ फरवरी से हो सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाता है कि उ.प्र आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से कराया जाना संभावित है। वहीं उ.प्र पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती-2022 की अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) आठ फरवरी से कराया जाना संभावित है। संबंधित अभ्यर्थी समय सारणी एवं अन्य विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करके देख सकते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …