Breaking News

गाजीपुर: मैजिक चालक ने फांसी लागकर दी जान

गाजीपुर। जिले के रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के मांझा गांव में एक मैजिक चालक ने रविवार की रात फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक के बच्चे मौत का जिम्मेदार पुलिस को ठहराया। वहीं सोमवार की सुबह शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। शव को थाने में रखकर ग्रामीण मृतक के परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। ऐसे में तनावपूर्ण माहौल रहा। मांझा गांव निवासी राकेश गुप्ता (54) रविवार की रात घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। उसके बेटे और बेटी के मुताबिक 30 जनवरी को राकेश बाजार से सामान लेकर घर आ रहा था। अचानक बाइक सवार एक नाबालिग उससे टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया। बाद में चालक पिकअप छुड़ाकर लाया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …