Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में लगभग 11 करोड़ की लागत से बनेगा परीक्षा भवन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में जल्द ही परीक्षा भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। परीक्षा भवन के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था से डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट का अध्ययन कर विश्वविद्यालय जल्द ही निर्माण कार्य आरम्भ करने संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लेगा। परियोजना की नियमित निगरानी के लिए सिविल इंजीनियरिंग विभाग की डॉ स्नेहा गुप्ता को परियोजना अधिकारी नामित कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु निम्नवत हैं: –

  1. मूल प्रस्तावित लागत: 10.67 करोड़ रूपये
  2. विश्वविद्यालय की समिति द्वारा संशोधित अनुमानित लागत: 8.63 करोड़ रूपये
  3. कुल निर्मित क्षेत्रफल: लगभग 12000 स्क्वायर फुट
  4. दिनांक 14.10.2024 को विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड की 51वीं बैठक एवं वित्त समिति की 31वीं बैठक में परीक्षा भवन निर्माण हेतु रु. 10 करोड़ 67 लाख के व्यय को व्यय मंजूरी मिली थी।
  5. निर्माण कार्य विश्वविद्यालय के अपने स्रोतों से कराया जाएगा।अभी तक विश्वविद्यालय में परीक्षा अनुभाग के लिए पृथक भवन नहीं था। विभिन्न विभागों में स्थित कमरों का प्रयोग परीक्षा अनुभाग के कार्यों के लिए किया जाता था। इससे न केवल समन्वयन में दिक्कत होती थी बल्कि जगह की कमी भी रहती थी। पिछले एक दशक में विद्यार्थियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। इसलिए एक पृथक परीक्षा भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
  6. नवीन परीक्षा भवन के सभी कक्ष, स्टोर रूम को छोड़कर, केंद्रीयकृत रूप से वातानुकूलित होंगे।
  7. भवन में अग्निसुरक्षा संबंधी उपकरणों का प्रावधान होगा।
  8. भवन चार मंजिला होगा जिसमें लिफ्ट भी होगी।
  9. वर्तमान में स्थापित लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स के पास की खाली भूमि पर निर्माण किया जाएगा।
  10. भवन पूरी तरह सी सी टी वी कैमरों से लैस होगा।
  11. भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान होगा।
  12. सुरक्षा की दृष्टि से भवन की अलग चारदीवारी और गेट होगा।
  13. नवीन भवन में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, नई उत्तरपुस्तिकाओं के लिए एक बड़ा स्टोर, पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं के लिए एक बड़ा स्टोर, परीक्षा नियंत्रक कक्ष, अन्य अधिकारियों के लिए केबिन, स्ट्रांग रूम, कंप्यूटर रूम, प्रिंटिंग रूम आदि का प्रावधान होगा।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …