Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन, कवियों ने रचनाओं से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

लखनऊ। भारतीय शिक्षण मण्डल युवा गतिविधि, गोरक्षप्रान्त एवं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन एम एम एम यू टी के मल्टीपरपज हॉल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी जी, भारतीय शिक्षण मंडल के श्री जितेंद्र मिश्र, एवं छात्र क्रिया कलाप परिषद् के अध्यक्ष प्रो बी के पांडेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवियों नीलोत्पल मृणाल, अंकिता सिंह सहित बादशाह प्रेमी, और प्रेमनाथ मिश्र ने कविताएं पढ़ी।

नीलोत्पल मृणाल कवि

प्रसिद्ध कवि नीलोत्पल मृणाल ने अपनी चर्चित कविता ‘हम मिट्टी के लोग हैं बाबू’ सुनाई। उन्होंने कहा

हम मिट्टी के लोग हैं बाबू, मिट्टी ही सदा उड़ाएंगे।

मिट्टी में सने, मिट्टी के बने, फिर मिट्टी के हो जाएंगे।

जब आग लगेगी दुनिया में, मिट्टी उसे बुझाएगी।

जब भूख से दुनिया रोएगी, मिट्टी में फसल उगाएंगे।

बादशाह प्रेमी कवि

शहर वह बेकार है जिसमें नहीं नाली मिले,

ससुराल वह बेकार है, जिसमें नहीं साली मिले।

महफिल वह बेकार है जिसमें नहीं ताली मिले।

आज कल के शिक्षकों पर तंज करते हुए कहा-

घंटा बजने पर आते हैं, घंटा बजने पर जाते हैं

घंटा भर पढ़ाते हैं, और घंटा पढ़ाते हैं।

आशिकों पर तंज करते हुए कहा-

सुना है इश्क में गधे में भी सूखी घास खाते हैं,

वो पागल लोग हैं जो प्यार में सल्फास खाते हैं।

आगे पढ़ा-

मुसीबत में खुद को फंसाने से पहले,

ना चीखो कभी मुंह बाने से पहले,

हसीनों की गलियों में जाओ तो याद रखना,

चिल्लाओ नहीं लात खाने से पहले।

श्वेता सिंह विशेन कवि

नजर भर देखो लो मुझको मेरा आदाब हो जाए,

अगर रहमत खुदा की हो अगन भी आग हो जाए

मिले तेरी मुहब्बत तो मुकम्मल ख्वाब हो जाए।

बनो अर्धांग मेरे तो मैं सर्वांग हो जाऊं,

बनो मनमीत तुम मेरे मुकम्मल ख्वाब हो जाएं

अगर तुम थाम लो मुझको इलाहाबाद हो जाऊं।

प्रेमनाथ मिश्रा कवि  

प्रभु का स्मरण करते हुए पढ़ा-

युगों के पुण्य फलते हैं, चरण चल धाम आते हैं

परम सौभाग्यशाली ही प्रभु के काम आते हैं

धरा के भाग्य जगते हैं जब प्रभु श्रीराम आते हैं।

मौज करने की सलाह देते हुए पढ़ा-

मौज कीजिए रोज कीजिए, नहीं मिले तो खोज कीजिए

कैसे मौज मिले हरदम इसी की खोज कीजिए।

कवि सम्मेलन का संचालन मिन्नत गोरखपुरी ने किया।

 

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …