Breaking News

गाजीपुर: भूमि अधिग्रहण से छूटी जमीनो के किसान के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर! मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने सूचित किया है कि राष्ट्रीय मार्ग संख्या- 124डी से प्रभावित काश्तकार, जो चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कटेगरी में प्रभावित है। जिनकी भूमि, अधिग्रहण से छूट गयी है या गाटा का प्रकाशन नही हुआ है, अधिग्रहण से प्रभावित भूमि पर स्थित परिसम्पत्तियों का मूल्यांकन नहीं हुआ है, ऐसे काश्तकार तहसील अनुसार निस्तारण हेतु अपना प्रार्थना पत्र तहसील कासिमाबाद का दिनांक 17.03.2025 से 18.03.2025 तक तहसील कासिमाबाद सभागार में सुबह 11.00 बजे से 03.00 बजे तक, तहसिल जखनियां का दिनांक 19.03.2025 से 22.03.2025 तक तहसील जखनियां सभागार में सुबह 11.00 बजे से 03.00 बजे तक एवं तहसील सैदपुर का दिनांक 24.03.2025 से 25.03.2025 तक तहसील सैदपुर सभागार में सुबह 11.00 बजे से 3.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है।

Image 1 Image 2

Check Also

गुरुवार को 10.37 बजे रात के बाद होगा होलिका दहन, 14 मार्च को मनाई जाएगी होली

वाराणसी। होलिका दहन के साथ ही काशी में फाग का रंग चढ़ जाएगा। इस बार …