Breaking News

गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के बागी विधायक, राजनीतिक सरगर्मी तेज

लखनऊ। यूपी में साल 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने वाले विधायकों ने दिल्ली में गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह से मुलाकात की है। गृह मंत्री से मुलाकात करने वालों में सपा के बागी विधायक राकेश सिंह, विनोद चतुर्वेदी  और अभय सिंह थे. अभय सिंह ने बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सेठ के साथ गृह मंत्री से मुलाकात की। माना जा रहा है कि तीनों विधायकों ने गृह मंत्री से राज्य की सियासी स्थिति की चर्चा की. इन नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य में कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोरो पर हैं. इसके अलावा संगठन में भी बदलाव की प्रक्रिया जारी है। मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए अभय सिंह ने लिखा- भारतीय राजनीति के चाणक्य, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. आपका प्रेरणादायी मार्गदर्शन व आशीर्वाद सदैव ही नव-ऊर्जा एवं उत्साह के संचार को गति प्रदान करता है।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …