Breaking News

गाजीपुर: नंदगंज के चोचकपुर मोड़ की खराब सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू, नागरिकों में हर्ष

ग़ाज़ीपुर। सदर विधान सभा के सपा विधायक जै किशन साहू ने नंदगंज बाजार के चोचकपुर मोड़ से जाने वाली सड़क की खस्ताहाल होने और सड़क के बीचों बीच गड्ढे होने की वजह से आवागमन करने में नागरिकों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था।सदर विधान सभा के सचिव अमन जायसवाल ने नागरिकों का हस्ताक्षर करा कर विधायक जी को दिया था उन्होंने जिलाधिकारी महोदया को पत्रक देकर उक्त सड़क की पुरजोर मांग किया था।जिसे 6अगस्त 2024के अंक में पूर्वांचल न्यूज डॉट कॉम ने प्रमुखता से पत्रक का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था जो अब गिट्टी डाल कर पिचिंग का कार्य बहुत तेजी  से किया जा रहा है।सड़क बन जाने से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दो पहिया ,चार पहिया वाहनों और साईकिल सवार लोगों की यातायात आसानी से होगी।जबकि उक्त सड़क पर कई विद्यालय , मेड़वाइफ सेंटर,सब्जी मंडी आदि स्थित है ।लोगो का आना जाना लगा रहता है। क्षेत्र के नागरिकों ने सदर विधायक जै किशन साहू और जिलाधिकारी महोदया को इसके लिए बधाई दिया है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …