Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर श्रीराम का निधन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो श्रीराम का दिनांक 18 अप्रैल, 2025 की रात करीब 01:30 बजे निधन हो गया। बीते कुछ महीनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने 18 अप्रैल, 2025 की रात 01:30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 61 वर्ष के थे और कुछ ही दिनों में सेवानिवृत होने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। दिनांक 19.04.2025 को अपराह्न 12:30 बजे विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन पर माननीय कुलपति जी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। प्रो श्रीराम तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ष 1989 में बतौर शिक्षक नियुक्त हुए थे। अपने 35 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने शैक्षणिक दायित्वों सहित विभागाध्यक्ष एवं अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन भी किया था। वे इसी वर्ष जुलाई में सेवानिवृत होने वाले थे।

Image 1 Image 2

Check Also

राष्‍ट्रीय लोक अदालत का न्‍यायमूर्ति विवेक वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा- लोक अदालत से त्‍वरित निस्‍तारण का महत्‍वपूर्ण साधन है

गाजीपुर। जनपद न्यायालय गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक वर्मा …