Breaking News

शिक्षक होंगे तभी बढ़ेगी छात्रों की संख्या- सीएम योगी

लखनऊ। राजधानी में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण किया गया। 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों एवं 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया। साथ ही ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र-छात्रा 12 सौ रुपये बच्चों के माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव बेसिक माध्यमिक दीपक कुमार, सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद से अपेक्षा है कि हर विद्यायल में शिक्षक जरूर हो, शिक्षक-छात्र अनुपात और बेहतर करें। शिक्षक होंगे तभी छात्र संख्या भी बढ़ेगी। शिक्षकों से अपील की है कि उनका काम बच्चों का भविष्य संवारने का है। वह इसको बेहतर तरीके से करें। बच्चे बड़े होकर जहां भी जाएंगे, शिक्षक को याद करेंगे। शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …