Breaking News

गाजीपुर: नरवर गांव पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, कहा- अभी तक सरकारी राहत न मिलने पर बहुत है अफसोस

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में नरवर विधुत हादसे में पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। सांसद धर्मेन्द्र यादव ने इस घटना को बहुत ही दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों को अब तक कोई सरकारी मदद या राहत न मिलने पर अफसोस जाहिर किया और कहा कि सरकार को जान-माल की कोई फ़िक्र नहीं है। इस तरह के हादसे की पुनरावृत्ति न हो सरकार को इस बात का ख्याल रखना होगा और लोगों के जान माल की सुरक्षा सरकार की  जिम्मेदारी भी  है। समाजवादी पार्टी की तरफ से इस घटना में जिन तीन परिवारों के सदस्यों की मौत हुई उन तीनों परिवारों को डेढ़ डेढ़ लाख और घायलों को पच्चीस पच्चीस हजार रुपए की आर्थिक मदद की गयी। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सांसद अफजाल अंसारी, विधायक ओमप्रकाश सिंह,  विधयक डॉ विरेन्द्र यादव, विधायक जै किशन साहू, विधायक मन्नू अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, शामिल थे। मौके पर पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, राजकुमार पांडे, रामनारायण यादव तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …