Breaking News

गाजीपुर: विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनि ग्राम मे शनिवार को अपरान्ह 3 बजे के लगभग  विद्युत तार स्पर्श हो जाने से रामा यादव उम्र 40 वर्ष की दर्दनाक मॊत हो गयी मृतक पशुराम यादव का पुत्र था।प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक तार से स्पर्श हो जाने से चिपक कर बुरी तरह झुलस गया गया आनन फानन मे परिजनो ने इलाज के लिए सॆदपुर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र ले गये जहां मृतक घोषित कर दिया गया घटना की जानकारी सॆदपुर पुलिस को दे दी गयी हॆ।मॊत का समाचार मिलते ही माता,पिता तथा पत्नी संजू देवी का रो रो कर बुरा हाल हॆ मृतक के पुत्र दीपाशू उम्र16 वर्ष तथा तीन लङकियां हॆ जिनके कुहराम से सभी लोगो की आंखे नम हो जा रही हॆ।सॆदपुर पुलिस लाश का पंचनामा करके परिवार वालो को सॊप दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …