Breaking News

नंदगंज जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज़ ओएनजीसी के रिटायर्ड महाप्रबंधक मसूद अख्तर ने अदा की

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज और आस पास के क्षेत्र में बकरीद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।लोगो नए परिधान पहन कर मस्जिदों और ईदगाहो पर नमाज़ पढ़ने के लिए सुबह से  इक्कठा हो गए।  नंदगंज जामा मस्जिद में सुबह सात बजे मस्जिद के इमाम मुहम्मद कासिम ने अदा कर खुतबा दिया और लोगो ने  मुल्क के लिए दुआ मांगी।ओएनजीसी के रिटायर्ड महाप्रबंधक मैकेनिकल मसूद अख्तर अपने पैतृक निवास आकर नंदगंज जामा मस्जिद में बकरीद की  नमाज़ अदा की।लोग एक दूसरे को गले मिलकर मुबारक बाद दिया फिर रिश्तेदार और मित्रो के घर आने जाने का क्रम चलता रहा ।पुलिस की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीण क्षेत्र के नैसरा,मुस्लिमपुर,पहाड़पुर, माउपारा,सम्मनपुर आदि गांवों में मुस्लिमों ने अपने अपने गांवों की मस्जिदों और ईदगाहो पर बकरीद की नमाज़ अदा की।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …