Breaking News

गाजीपुर: 50 हजार इनामिया अफसा अंसारी का पुलिस ने किया बैंक खाता सीज

गाजीपुर। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा थाना कोतवाली, गाजीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2023धारा 406, 420, 386, 506 भादवि व मु0अ0सं0 667/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्ता व वर्तमान में पुरस्कार घोषित, फरार अपराधी आफ्सा अंसारी  का एक बैंक खाता स0 10223102494 जो कि,  स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा- U.P. CIVIL SECRETARIAT-LUCKNOW  की जानकारी प्राप्त हुई कि, उसमें मौजूद रूपये संदिग्ध है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली गाजीपुर द्वारा तत्काल सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए उपरोक्त खाते में मौजूद रूपये 8 लाख 91 हजार 268 को फ्रीज करनें हेतु नियमानुसार रिपोर्ट प्रेषित की गयी तथा खाते में मौजूद धनराशि तत्काल प्रभाव से फ्रीज करवाया गया। उपरोक्त के संदर्भ में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। फ्रीज किये गये धन का विवरण–  अभियुक्ता आफ्सा अंसारी द्वारा संचालित खाता संख्या- 10223102494 स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा- U.P. CIVIL SECRETARIAT-LUCKNOW में मौजूद रूपये 8 लाख 91 हजार 268 जो कि संदिग्ध प्रतीत होते हैं को नियमानुसार फ्रीज किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …