Breaking News

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गाजीपुर में योग-सुयोग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय  होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गाजीपुर के सभागार में योग सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न प्रकार के सुक्ष्म व्यायाम, सूर्यनमस्कार, चक्रासन, त्रियक योगासन, नौकासन,भुजंगासन, नटराजासन, वृक्षासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, इत्यादि का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास योग विशेषज्ञ सुश्री प्रतीक्षा पाण्डे द्वारा कराया गया। जिसमें कॉलेज के शिक्षक, चिकित्सक, पैरामेडीकल, नान पैरामेडीकल व अन्य ने योगाभ्यास में सहभागीता की। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए प्रो राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि योग जुड़ने कि प्रक्रिया है अपने आप से, पहले स्थूल शरीर से फिर सूक्ष्म शरीर से, बाहर से भीतर जाने की प्रक्रिया है योग। शरीर के द्वारा मन तक पहुंचने का माध्यम है प्राणायाम और ध्यान, शवासन शरीर से शिथिलीकरन कर तनाव दूर करने का साधन है। योग को दैनिक जीवन में शामिल कर बहुत सारे जीवन शैली जन्य रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्त चाप, मोटापा, मानसिक रोग और एलर्जी से छुटकारा पाया जा सकता है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार गांव के पास शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना में …