Breaking News

सीएम योगी, सीएम मोहन यादव व सीएम पुष्‍कर धामी ने काशी विश्‍वनाथ धाम में किया विधि-विधान से पूजा

वाराणसी। काशी दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां विधि- विधान से बाबा का पूजन अर्चन किया। इसके बाद सीएम योगी ने संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सीएम योगी काशी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए काशी आए हुए हैं। सोमवार की शाम को ही बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी काशी पहुंचे। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन- पूजन किया। वे सोमवार को काशी दौरे पर आए। मंगलवार यानी आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन- पूजन किया। यहां बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम धामी ने कॉरिडोर में भ्रमण किया।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …