Breaking News

नगरपालिका गाजीपुर के वार्ड नम्‍बर-1 का सफाई व जल निकासी व्‍यवस्‍था को देखकर एसडीएम ने लगाई फटकार  

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 03.07.2025 को उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक द्वारा नगर पालिका गाजीपुर के वार्ड नं0 01 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड मे साफ-सफाई, कुड़ा उढान, नालियो की सफाई व जल निकासी की समस्या संतोषजनक न पाये जाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई तथा वार्ड मे जल्द से जल्द साफ-सफाई व जल निकासी की समस्या को दूर करते हुए  वार्ड्र मे प्रतिदिन कुड़ा उठान का निर्देश दिया।  मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डा0 धीरेन्द्र कुमार राय,एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …