गाजीपुर। श्रावण मास की तैयारियां जोरो शोरों से जिला प्रशासन द्वारा चल रही है। जिसमें श्रद्धालु नगर के ददरी घाट पर जल भराई करेंगे जो श्रद्धालु के सुरक्षा को देखते हुवे बिजली विभाग भी मुस्तैदी के साथ कार्य करते हुवे नजर आ रही है। वही नगर एसडीओ मुन्नीलाल ने बताया कि श्रावण मास चालू होना है जिसमें श्रद्धालुओं के सुरक्षा को देखते हुए रौजा से ददरीघाट तक विद्युत पोलो के ऊपर पांच फीट प्लास्टिक लगाकर पोल को ढकने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वही लगभग दो सौ पचास पोलो को चिन्हित किया गया है जिसमें सभी पोलो पर प्लास्टिक का कभर लगाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को पोल के करेंट से कोई दुर्घटना ना हो सके वही नगर क्षेत्र के बड़ा महादेव के आस पास भी पोलो को चिन्हित किया गया है जिसको प्लास्टिक से कभर करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है क्योंकि श्रावण मास में भी बड़ा महादेवा मंदिर के आस पास काफी श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। वही उन्होंने आगे बताया कि मोहर्रम एवं श्रावण मास को देखते हुवे नगर की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ किया जा रहा है वही वर्षा ऋतु को देखते हुवे हाई टेंशन तार के ऊपर गुजर रहे टहनी की भी छटाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ताकि नगर के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा सके।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….