Breaking News

मुहम्‍मदाबाद विधानसभा चुनाव 2027: एक दर्जन हैं दावेदार तो कैसे होगी भूमिहारों की नईया पार

शिवकुमार

गाजीपुर। देश प्रदेश में सबसे ज्‍यादा भूमिहार बाहुल्‍य मतदाता विधानसभा मुहम्‍मदाबाद में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। भूमिहार समाज के करीब एक दर्जन दावेदार प्रत्याशी नेता लगातार विधानसभा में चक्रमण कर जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं को अपने पाले में लेकर सियासी हवा बनाने में लगे हुए हैं। इन प्रत्‍याशियों की सरगर्मी से सियासी गलियारों में चर्चा है कि एक दर्जन हैं दावेदार तो कैसे होगी भमिहारों की नईया पार? राजनीतिक सूत्रों के अनुसार जब-जब भूमिहार समाज से दो से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे तब-तब भूमिहारों को पराजय का मुंह देखना पड़ा। ऐसे में 2027 में क्‍या होगा इसी पर बुद्धिजीवी मंथन कर रहे हैं। वर्तमान समय में मुहम्‍मदाबाद विधानसभा में भाजपा के दिग्‍गज नेता और भाजपा विधायक स्‍व. कृष्‍णानंद राय के पुत्र पियूष राय, अभिनव सिन्‍हा, हिमांशु राय, आनंद राय, विनोद राय, पशुपत राय, मनोज राय, मानवेंद्र राय व अतुल राय के समर्थक क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं और अपने पक्ष में एक हवा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मुहम्‍मदाबाद विधानसभा के सियासत पर चर्चा करते हुए वरिष्‍ठ पत्रकार अविनाश प्रधान ने बताया कि सन् 1985 के बाद विधानसभा चुनाव में भूमिहार समाज बनाम अन्‍य सभी समाज के बीच चुनाव हो जाता है जिसके चलते सवा लाभ मतादाता वाले भूमिहार समाज को अधिकांश पराजय का सामना करना पड़ रहा है। भूमिहार समाज में कोई ऐसा प्रत्‍याशी सामने आये जो पूरे भूमिहार समाज को एकजुट करते हुए अन्‍य समाज के लोगों को भी अपनी पात पर बैठा सके तो वह अपने मिशन में सौ प्रतिशत सफल होगा। जबतक भूमिहार समाज बनाम अन्य समाज का चुनाव होगा तबतक असफलता हाथ लगेगी। अब देखना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भूमिहार समाज से कोई ऐसा प्रत्‍याशी आता है जो इस समीकरण पर कार्य सके।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …