Breaking News

गाजीपुर: डीएम-एसपी ने महाहर धाम में की पूजा-अर्चना

गाजीपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा महाहर धाम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गये। इसके बाद डीएम-एसपी ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना किया। उन्‍होने आम जनमानस को श्रावण मास की शुभकामनाएं दी गई एवं त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई| इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, प्रभारी निरीक्षक मरदह मय फोर्स व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …