गाजीपुर। आज सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मॉर्निंग असेंबली के दौरान सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह के निर्देशन में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर खुशी और गर्व की अनुभूति के साथ-साथ शहीद जवानों की याद में तथा झालवाड़ राजस्थान में एक विद्यालय की छत गिरने से मासूम बच्चों का असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। असेंबली में उपस्थित विद्यालय की प्रबंधक डॉ प्रीति सिंह ने शहीद जवानों की शहादत पर तथा राजस्थान में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के साथ हुए हृदय विदारक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि युद्ध में जीतने पर अपार खुशी तो होती है पर शहीदों की शहादत एक पारिवारिक अपूर्णीय क्षति होती है जिसका दर्द सिर्फ शाहिद परिजन ही महसूस करते हैं । साथ ही उन्होंने झालवाड़ राजस्थान में मासूम विद्यार्थीयों के निधन पर रूधे हुए गले से गहरा दुख जताते हुए उनके अभिभावकों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने के लिए आंतरिक शक्ति तथा गंभीर रूप से घायल बच्चों को यथाशीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान शिव जी से प्रार्थना की। अंत में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने गंभीर मुद्र में शाहीदों को नमन करते हुऎ उनको भारत माता का सच्चा सपूत बताया। उन्होंने राजस्थान झालवाड़ में स्कूल के बच्चों के साथ घटी घटना पर आंतरिक पीड़ा जाहिर करते हुऎ कहा की इस तरह की घटनायें हृदय को अंदर से इतना झकझोर देती हैं की उसको सुनने का भी साहस नहीं होताहै। उन्होंने परमात्मा से उन अभिभावकों जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया है उनको असहनीय दुख को सहन करने की क्षमता तथा घायल बच्चों को यथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना किये। उक्त अवसर पर अमित रघुवंशी, दिग्विजय उपाध्याय, आवेश कुमार, अमित कुमार सिंह समेत सभी विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….